सिरसा: भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर ने किया कार्यकर्ताओं का धन्यवाद

गुरुद्वारा श्री चोरमार साहिब में अखंड पाठ के भोग में  अशोक तंवर  शिरकत ·करते

बोले तंवर, हरियाणा में सभी दस सीटों पर खिलेगा कमल

कालांवाली के बाद रानियाँ में भी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे अशोक तंवर

गुरुद्वारा श्री चोरमार साहिब में रखे अखंड पाठ के भोग में भी अशोक तंवर ने की शिरकत

सिरसा, 2 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के सिरसा लोकसभा क्षेत्र से उ मीदवार डॉ. अशोक तंवर ने सिरसा में मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए दावा किया कि वे जनता के आशीर्वाद से यह चुनाव जीत रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 400 पार कर रही है और चुनाव पूर्व के सर्वेक्षेणों से यह साफ हो चुका है। रविवार को कालांवाली व रानियां विधानसभा क्षेत्रों में भी उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

डॉ. तंवर ने कहा कि जो अंधेरे में तीर मार रहे थे उनको शीशा साफ दिख गया है। पूरे हरियाणा की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के उ मीदवार हर जगह से भारी मतों के अंतर से जीत रहे हैं। भाजपा के उ मीदवार हरियाणा की सभी 10 सीटों पर विजयी होकर जाएंगे। डॉ. तंवर ने अपने दौरे के दौरान गुरूद्वारा चोरमार साहिब में रखे गए अखंड पाठ के भोग में भी शिरकत की वहीं पूर्व चेयरमैन हरदयाल सिंह गदराना के पैतृक गांव गदराना पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी जस विन्द्र कौर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

इस दौरान उनके साथ निताशा सिहाग, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, अमित सोनी, प्रिंस बिश्नोई, हनुमान गोदारा, सिकंदर खट्टर, रमन सर्राफ, पवन जिंदल, दर्शन सिंह सरां, सुनील खेड़ी, विकास शौकीन सहित अनेक पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/संजीव

   

सम्बंधित खबर