फतेहाबाद, रतिया व टोहाना में कांग्रेस की कुमारी सैलजा आगे

फतेहाबाद, 4 जून (हि.स.)। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के अंर्तगत आने वाली फतेहाबाद जिले की तीनों विधानसभाओं फतेहाबाद, रतिया व टोहाना के मतों की गिनती फतेहाबाद के राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिय़ाखेड़ा में हो रही है। आधे राऊंड की मतगणना के बाद तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का दबदबा नजर आ रहा है।

फतेहाबाद विधानसभा में पहले राऊंड से ही कांग्रेस की कुमारी सैलजा को बढ़त मिलनी शुरू हो गई थी। पहले राऊंड में कुल 10957 वोटों में से भाजपा के अशोक तंवर को 5034, जेजेपी के रमेश खटक को 58, इनेलो के संदीप लोट को 83 व कांग्रेस की कुमारी सैलजा को 5437 वोट मिले जबकि 22 लोगों ने नोटा को वोट दिया। पहले राऊंड में सैलजा को 403 वोटों की बढ़त मिली। अब तक 5 राऊंड की मतगणना हो चुकी है। नौंवे राऊंड में कांग्रेस की बढ़ती बरकरार रही। इस राऊंड में कुल 11070 वोटों में से भाजपा के अशोक तंवर को 3764, जेजेपी के रमेश खटक को 419, इनेलो के संदीप लोट को 209 व कांग्रेस की कुमारी सैलजा को 6419 वोट मिले जबकि 25 लोगों ने नोटा को वोट दिया। इस राऊंड में कांग्रेस की कुमारी सैलजा को 2881 वोटों की लीड मिली। इसके बाद कांग्रेस की कुल लीड बढक़र 6720 हो गई।

टोहाना विधानसभा में भी पहले राऊंड में ही कांग्रेस का दबदबा बनना शुरू हो गया। यहां कांग्रेस की कुमारी सैलजा को पहले राऊंड में कुल 5002 वोटों की लीड मिली। पहले राऊंड में कुल 11521 वोटों में से भाजपा के अशोक तंवर को 2862, जेजेपी के रमेश खटक को 24, इनेलो के संदीप लोट को 220 व कांग्रेस की कुमारी सैलजा को 7864 वोट मिले जबकि 38 लोगों ने नोटा को वोट दिया। सातवें राऊंड में कांग्रेस की सैलजा को 2090 वोटों की लीड मिली। इस राऊंड में कुल 10727 वोटों में से भाजपा के अशोक तंवर को 3767, जेजेपी के रमेश खटक को 50, इनेलो के संदीप लोट को 147 व कांग्रेस की कुमारी सैलजा को 5857 वोट मिले जबकि 34 लोगों ने नोटा को वोट दिया। इस राऊंड में मिली लीड के बाद कांग्रेस की कुल लीड बढक़र 18731 तक पहुंच गई।

रतिया विधानसभा में भी पहले राऊंड से ही कांग्रेस की कुमारी सैलजा को अच्छी बढ़त मिलनी शुरू हो गई। पहले राऊंड में कुल 9331 वोटों में से भाजपा के अशोक तंवर को 2420, जेजेपी के रमेश खटक को 23, इनेलो के संदीप लोट को 543 व कांग्रेस की कुमारी सैलजा को 5972 वोट मिले जबकि 18 लोगों ने नोटा को वोट दिया। पहले राऊंड में सैलजा को 3552 वोटों की बढ़त मिली। सातवें राऊंड में कुमारी सैलजा को 2148 वोटों की बढ़त मिली। इस राऊंड में कुल 9649 वोटों में से भाजपा के अशोक तंवर को 3528, जेजेपी के रमेश खटक को 28, इनेलो के संदीप लोट को 135 व कांग्रेस की कुमारी सैलजा को 5676 वोट मिले। 41 लोगों ने नोटा को वोट दिया। इस राऊंड में मिली 2148 की बढ़त के बाद सैलजा की कुल लीड बढक़र 20660 हो गई।

हिन्दुस्थान समाचार/अर्जुन/सुमन

   

सम्बंधित खबर