गुजरातः 9 सीटों पर भाजपा रिकॉर्ड जीत की ओर अग्रसर

-केन्द्रीय मंत्री अमित शाह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की भारी बढ़त

अहमदाबाद, 4 जून (हि.स.)। राज्य की 9 लोकसभा सीटों पर भाजपा भारी जीत की ओर बढ़ रही है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्य की सभी 26 सीटें हासिल हुई थी। इस बार चुनाव से पहले ही एक सीट सूरत पर भाजपा निर्विरोध जीत चुकी है। मंगलवार दोपहर 12 बजे तक केन्द्रीय मंत्री अमित शाह 2.80 लाख मतों और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल 2.57 लाख मतों से आगे चल रहे हैं।

गांधीनगर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिन के 12 बजे तक कुल 361922 मत मिले हैं, जो कांग्रेस उम्मीदवार सोनल पटेल से 2 लाख 80 हजार 836 मतों से आगे हैं। नवसारी में भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कुल मतों का 75.95 फीसदी मत हासिल किए हैं। उन्हें 3,38721 मत मिले हैं, वहीं पाटिल कांग्रेस के नैषध देसाई से 2,57,248 मतों से आगे चल रहे हैं। गुजरात के पंचमहाल सीट से भाजपा उम्मीदवार राजपाल सिंह जादव आगे हैं। उन्हें दिन के 12 बजे तक गिने गए कुल मतों में 4,52,543 मत मिले हैं। वे कांग्रेस उम्मीदवार गुलाब सिंह चौहाण से 3,23,841 मतों से आगे हैं। वडोदरा में भाजपा उम्मीदवार हेमांग जोशी को 4,66,606 मत मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के जशपाल सिंह पढियार को 1,62,807 मत मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार इस सीट पर 3,03,799 मतों से आगे हैं। अहमदाबाद ईस्ट पर भाजपा के हसमुख पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के भरत मकवाणा से 2,84,047 मतों से आगे हैं। दिनेश मकवाणा को 6,05,924 और भरत मकवाणा को 321877 मत मिले हैं। भावनगर में भाजपा उम्मीदवार निमुबेन बांभणिया को 3,18,329 और आम आदमी पार्टी के उमेश मकवाणा को 1,15,275 मत मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार 2 लाख 3 हजार 54 मतों से आगे हैं। पोरबंदर लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार और केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया कांग्रेस उम्मीदवार ललित वसोया से 2 लाख 14 हजार 733 मतों से आगे हैं। मांडविया को 350309 मत मिले हैं जो कि कुल मतों का 61.30 फीसदी है। इसके अलावा छोटा उदेपुर पर भाजपा उम्मीदवार जशुभाई राठवा को कुल 6,84,033 मत मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार सुखराम राठवा को 3,12,659 मत मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार जसुभाई राठवा कुल 3,71,374 मतों से आगे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/संजीव

   

सम्बंधित खबर