चुनावी जीत के साथ मजबूत हुए हुड्डा, अरविंद शर्मा का विजय रथ रोका

रोहतक, 4 जून (हि.स.)। हरियाणा की रोहतक लोकसभा सीट से दीपेंद्र सिंह हुड्डा के चुनाव जीतने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने गढ़ में मजबूत हो गए हैं। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अरविंद शर्मा को हराकर 2019 में अपनी हार का बदला ले लिया है।

रोहतक तथा सोनीपत लोकसभा क्षेत्र भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माने जाते हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने हुड्डा के गढ़ में सेंध लगाकर दोनों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। आज कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के बाद हुड्डा फिर से मजबूत होकर सामने आए हैं। रोहतक व सोनीपत के लोकसभा चुनाव परिणाम सीधे तौर पर विधानसभा चुनावों पर असर डालेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/संजीव

   

सम्बंधित खबर