उधमपुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने तीसरी बार दर्ज की जीत

उधमपुर, 04 जून (हि.स.)। उधमपुर-डोडा लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह ने तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह को एक बड़े अंतर से हराया है। इस सीट पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह के अलावा 10 अन्य उम्मीदवार थे, जिसमें से सात निर्दलीय थे।

उधमपुर लोकसभा सीट पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह को करीब 1 लाख 24 हजार वोटों के अंतर से हराया है। डॉ. सिंह को करीब 5 लाख 71 हजार वोट मिले, जबकि चौधरी लाल सिंह को 4 लाख 46 हजार के करीब वोट ही मिल पाए। तीसरे नंबर पर जीएम सरूरी को करीब 3 लाख 39 हजार वोट ही मिले हैं। पिछली बार के मुकाबले इस बार डॉ. जितेंद्र सिंह के जीतने का अंतर काफी कम हो गया है। पिछली बार उनकी जीत का अंतर साढ़े 3 लाख था, जो इस बार घटकर सवा लाख ही रह गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत

   

सम्बंधित खबर