भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट की जीत में कालाढूंगी विस क्षेत्र का रहा अहम योगदान

नैनीताल, 04 जून (हि.स.)। उत्तराखंड की नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने 772671 वोटों के साथ जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 334548 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को 438123 मत मिले हैं।

अजय भट्ट की इस जीत में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र का भी अहम योगदान रहा। यहां से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को 78333 तथा कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को 24149 मत मिले। यानी अजय भट्ट कांग्रेस प्रत्याशी से 54,184 मतों से आगे रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. नवीन जोशी/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर