लीड - भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, एनडीए को बहुमत

नई दिल्ली, 4 जून (हि.स.)। लोकसभा चुनाव 2024 के मंगलवार को आए नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा बहुमत के 272 के आंकड़े को नहीं छू पाई लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग या एनडीए) 290 सीटों पर आगे है। भाजपा 240 सीटों पर जीत के नजदीक है।

लोकसभा -2024 के नतीजों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी - भाजपा 240, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस - कांग्रेस 99, समाजवादी पार्टी - सपा 37, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस - एआईटीसी 29, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम - डीएमके 22, तेलुगु देशम - टीडीपी 16, जनता दल (यूनाइटेड) - जेडी(यू) 12, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) - एसएचएसयूबीटी 10, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - शरद चंद्र पवार - एनसीपीएसपी 07, स्वतंत्र - 07, शिवसेना - एसएचएस 06, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) - एलजेपीआरवी 05, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) - सीपीआई(एम) 04, युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी - वाईएसआरसीपी 04, राष्ट्रीय जनता दल - आरजेडी0 4, आम आदमी पार्टी - एएएपी 03, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग - आईयूएमएल 03, झारखंड मुक्ति मोर्चा - जेएमएम 03, जनता दल (सेक्युलर) - जेडी(एस) 02, जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस - जेकेएन 02, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी - सीपीआई 02, राष्ट्रीय लोक दल - आरएलडी 02, जनसेना पार्टी - जेएनपी 02, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) - सीपीआई (एमएल) (एल) 02, विदुथलाई चिरुथैगल काची - वीसीके 02, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) - एचएएमएस 01, केरल कांग्रेस - केईसी 01, क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी - आरएसपी 01, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - एनसीपी 01, वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी - वीओटीपीपी 01, जोराम पीपुल्स मूवमेंट - जेडपीएम 01, शिरोमणि अकाली दल - एसएडी 01, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी - आरएलटीपी 01, भारत आदिवासी पार्टी - बीएचआरटीएडीवीएसआईपी 01, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा - एसकेएम 01, मरूमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम - एमडीएमके 01, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) - एएसपीकेआर 01, अपना दल (सोनेलाल) - एडीएएल 01, आजसू पार्टी - एजेएसयूपी 01, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन - एआईएमआईएम 01, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल - यूपीपीएल 01, असम गण परिषद - एजीपी 01, बीजू जनता दल – बीजेडी 01।

इस बार भारतीय जनता पार्टी को 36.61 प्रतिशत वोट मिला है। कांग्रेस को 21.27 प्रतिशत, सपा को 4.60 प्रतिशत, तृणमूल कांग्रेस को 4.37 प्रतिशत वोट मिला है।

इसके अलावा दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भी एनडीए को जीत मिली है। आंध्र प्रदेश में 175 सीटों में तेलुगु देश पार्टी के नेतृत्व में एनडीए को 163 सीटें मिली हैं। आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम - टीडीपी 134, जनसेना पार्टी - जेएनपी 21, भारतीय जनता पार्टी - बीजेपी 8, युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी - वाईएसआरसीपी 12 सीटें मिलीं है।

वहीं ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी बड़े बहुमत के साथ आगे है। यहां 147 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी - (भाजपा )78, बीजू जनता दल - बीजेडी 51, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस - कांग्रेस 14, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) - सीपीआई (एम) 01, स्वतंत्र 03।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनूप/जितेन्द्र

   

सम्बंधित खबर