रायगढ़-भाजपा के राधेश्याम ने रिकॉर्ड 2 लाख 40हजार मतों से जीत दर्ज की

रायगढ़ , 4 जून (हि.स.)।रायगढ़ लोकसभा के चुनाव में भाजपा एक बार फिर अपनी जीत दर्ज करने में कामयाब रही। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर भाजपा के राधेश्याम राठिया ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका सिंह को पराजित किया है। खास बात यह है कि लगातार 6 छठवीं बार भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। इस बार के चुनाव में भाजपा ने अपने जीत के अंतर को और बड़ा कर लिया है। भाजपा ने इस बार रिकार्ड दो लाख 40हजार 391 के मतों के अंतर से कांग्रेस को परास्त किया है। भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को 8,08,275 मत प्राप्त हुए। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका सिंह को 5,67,884 मिलें।ा।

बता दें रायगढ़, सारंगढ़- बिलाईगढ़ और जशपुर जिले की आठ विधानसभा क्षेत्र वाले इस लोकसभा क्षेत्र में इस बार करीब 14 लाख 49 मतदाताओं ने मतदान किया था। कुल मतदान का प्रतिशत 78.85 प्रतिशत रहा।

विधानसभा क्षेत्रवार मतदान का प्रतिशत-

जशपुर विधानसभा क्षेत्र में 75.44 प्रतिशत ,कुनकुरी 77.20,पत्थलगांव 77.96,लैलूंगा में 84.26,रायगढ़ 75.45,सारंगढ़ 74.66,खरसिया में 83.54 और धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 84.61 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस तरह रायगढ़ संसदीय क्षेत्र में मतदान की संख्या 14 लाख 49 हजार 673 रही। जिसमें पुरूष-7 लाख 17 हजार 1647 और 7 लाख 32 हजार 485महिला मतदाताओं के अलावा तृतीय लिंग के 24 मतदाताओं ने मतदान किया था। इस बार के चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे।

रायगढ़ संसदीय क्षेत्र 02 अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी से राधेश्याम राठिया को 8,08,275 मत प्राप्त हुए। वहीं इंडियन नेशनल कांग्रेस की डॉ.मेनका देवी सिंह को 5,67,884, बहुजन समाज पार्टी से इनोसेट कुजूर-बिडना उरांव को 15,600, हमर राज पार्टी से अल्बर्ट मिंज को 10,959, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से गुलेश्वर पैंकरा को 2626, सर्व आदि दल से बादल एक्का को 1728, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी से मदन प्रसाद गोंड को 3015, निर्दलीय- अभय कुमार एक्का को 1825, निर्दलीय- उदय कुमार राठिया को 2129, निर्दलीय- गोवर्धन राठिया 4593, निर्दलीय-पूजा सिदार को 4167, निर्दलीय- प्रकाश कुमार उरांव को 7722, निर्दलीय- रूपनारायण एक्का को 7420 मत प्राप्त हुए तथा नोटा पर 15,022 मत पड़े।

इस तरह भारतीय जनता पार्टी से राधेश्याम राठिया 2,40,391 मतों से विजयी हुए।

हिन्दुस्थान समाचार/ रघुवीर प्रधान/केशव

   

सम्बंधित खबर