जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष नरेश चंद्र साय का निधन, सीएम साय ने जताया शोक

रायपुर, 6 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष नरेश चंद्र साय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा कि, जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष नरेश चंद्र साय जी का दुःखद निधन हो गया है। श्री साय मेरे चचेरे भाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. नरहरी साय जी के पुत्र थे। जनप्रिय नेता नरेश जी क्षेत्र के विकास के लिये सदैव समर्पित रहे। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के दिवंगत नरेश चंद्र साय जशपुर जिले के लोकप्रिय नेता थे। वह जशपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं। बताया गया कि, नरेश चंद्र साय का बुधवार की शाम 4 बजे उनके निवास खजांची टोली में निधन हो गया। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक ग्राम बंदरचुआं में किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

   

सम्बंधित खबर