गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

अजमेर 6 जून (हि.स)। गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर होने के दौरान रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान 9 जून से कुछ रेल सेवाएं रद्द रहेंगी। कुछ आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। रद्द रहने वाली रेल सेवाओं में अजमेर से चंडीगढ़, अजमेर आगरा फोर्ट शामिल हैं।

रद्द रेल सेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 20977, अजमेर-चंडीगढ़ रेल सेवा 09.06.24 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 20978, चंडीगढ़-अजमेर रेल सेवा 09.06.24 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22987, अजमेर-आगरा फोर्ट रेलसेवा 09.06.24 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22988, आगरा फोर्ट-अजमेर रेल सेवा 09.06.24 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेल सेवा (प्रारंभिक स्टेशन से)

गाडी संख्या 12414, जम्मू तवी-अजमेर रेल सेवा जो 08.06.24 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा खातीपुरा तक संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा खातीपुरा-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मू तवी रेल सेवा 09.06.24 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर -खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12015, नई दिल्ली-अजमेर रेल सेवा जो 09.06.24 को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा खातीपुरा तक संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा खातीपुरा-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 12016, अजमेर-नई दिल्ली रेल सेवा 09.06.24 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

गाडी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह रेल सेवा 09.06.24 को अजमेर से अपने निर्धारित समय से 04 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

गाडी संख्या 19566, देहरादून-ओखा स्पेशल रेलसेवा जो 09.06.24 को देहरादून से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली रेलसेवा दिनांक 08.06.24 को भुज से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी संचालित होगी एवं मार्ग में रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाडी संख्या 19408, वाराणसी-साबरमती रेल सेवा 08.06.24 को वाराणसी से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा 08.06.24 को पोरबंदर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी एवं मार्ग में रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाडी संख्या 14321, बरेली-न्यूभुज रेलसेवा 09.06.24 को बरेली से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं मार्ग में नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

सरदारग्राम पर रेलसेवाओं का ठहराव अस्थाई तौर पर बंद

रेलवे द्वारा सरदारग्राम स्टेशन पर असारवा-जयपुर-असारवा एवं इंदौर-असारवा-इंदौर रेलसेवाएं सरदारग्राम स्टेशन पर चार माह के लिए ठहराव स्थगित किया जा रहा है। गाडी संख्या 12981/12982, असारवा-जयपुर-असारवा रेलसेवा 20.06.24 से 19.10.24 तक सरदारग्राम स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। गाडी संख्या 19315/19316, इंदौर-असारवा-इंदौर रेलसेवा 20.06.24 से 19.10.24 तक सरदारग्राम स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/संदीप

   

सम्बंधित खबर