रायगढ़ : सुशील रामदास सहित चेम्बर ने दी सांसद राधेश्याम राठिया को जीत की बधाई

रायगढ़ , 7 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने रायगढ़ लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद राधेश्याम राठिया को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, हमारे लोकसभा को सरल व्यक्तित्व के रूप में जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहने वाले सांसद मिले हैं। यह हमारे लोकसभा के लिए बहुत ही खुशी का विषय है। इससे जनता के समस्याओं का निराकरण बहुत तेजी से हो सकेगा। क्योंकि जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहने वाला नेता ही हमारी समस्याओं से देश के संसद को अवगत करा सकता है। इसलिए चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज परिवार से प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल, पूर्व प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल (चेम्बर) एवं एक्शन कमेटी के सदस्य मनोज बेरीवाल (टिम्बर), अशोक मित्तल, मनोज अग्रवाल (मां सेल्स), पंकज अग्रवाल, संजय अग्रवाल (ऑटो), प्रदीप शृंगी, अशोक जैन, दिलीप अग्रवाल (मोनू)आदि ने जीत हेतु हृदय से बधाई प्रेषित की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रघुवीर प्रधान

   

सम्बंधित खबर