प्रतापगढ़ के कुंडा में देर शाम ग्राम प्रधान की गला रेतकर हत्या

प्रतापगढ़, 07 जून (हि. स)। प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को देर शाम ग्राम प्रधान की गला रेतकर हत्या कर बदमाश फरार हो गए। प्रधान के हत्या की सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया। प्रधान का पूरा शरीर खून से लथपथ था। गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

महेशगंज थाना क्षेत्र के डिहवा जलालपुर गांव के प्रधान करूणेश कुमार उर्फ मम्मन (48) घर से कुंडा गए थे जो वापस घर लौट रहे थे। कुंडा के अवसान देवी रोड पर ग्राम प्रधान की हत्या कर बदमाश फरार हो गए। प्रधान कार से गए थे जिसके अन्दर खून से लथपथ शव मिला। कार रोड के किनारे खड़ी थी। रोड पर जा रहे लोगों और ग्रामीणों ने कार के पास जाकर देखा तो खून से भीगा एक व्यक्ति कार में था। जिसकी पहचान ग्राम प्रधान के रूप में हुई। लोगों ने प्रधान के घर और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे जहां शव देखते ही कोहराम मच गया। पुलिस हत्या के मामले की जॉच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ दीपेन्द्र /विद्याकांत

   

सम्बंधित खबर