उधमपुर के एक जंगल में दो लोगों ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ किया दुष्कर्म

जम्मू, 8 जून (हि.स.)। जम्मू के उधमपुर के एक जंगल में दो लोगों ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी व्यक्तियों की पहचान दलीप कुमार और रविंदर कुमार के रूप में हुई है। दोनों व्यक्ति पंचौंड के निवासी हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 और 17 वर्ष की लड़कियां स्कूल पिकनिक से घर लौट रही थीं जब आरोपियों ने उन्हें रोका और शुक्रवार शाम को जंगल में उनके साथ दुष्कर्म किया। लड़कियां रात भर जंगल में बेहोश पड़ी रहीं और शनिवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें बरामद किया।

अधिकारी ने बताया कि लड़कियों को इलाज के लिए रामनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि स्थानीय पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि अपराध करने के बाद आरोपी भाग गए थे लेकिन उन्हें विशेष पुलिस टीमों ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में जांच भी शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान

   

सम्बंधित खबर