तीसरे कार्यकाल के लिए पीएम मोदी को बधाई

जम्मू, 9 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक शाम लाल लंगर ने कहा कि रविवार को भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली है। उन्होंने कहा कि पिछले छह दशकों में यह पहली बार है कि कोई प्रधानमंत्री लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में लौटा है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू को याद किया, जो 1962 में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री बने थे और अब, कई दशकों के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने वही उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने कहा यह हमारे देश के लिए बहुत गर्व का क्षण है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रमाण है। उनके अटूट समर्पण, अथक प्रयासों और परिवर्तनकारी नीतियों ने उन्हें भारत के लोगों का विश्वास और समर्थन दिलाया है। शाम ने प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक बधाई दी और देश को अधिक समृद्धि, प्रगति और एकता की ओर ले जाने की उनकी क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान

   

सम्बंधित खबर