मोदी कैबिनेट में हरियाणा से तीन मंत्री बनाए जाने से बढ़़ा हरियाणा का सम्मान: गायत्री देवी

हिसार, 10 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी ने हरियाणा से मनोहर लाल, राव इन्द्रजीत और कृष्णपाल गुर्जर को केंद्र में मंत्री बनाए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन मंत्री पद देकर हरियाणा का सम्मान बढ़ाया है। यह बात उन्होंने सोमवार को जारी बयान में कही।

गायत्री देवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विश्वास जीतकर लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया तथा पांच सीटों पर अच्छे अंतर से विजय प्राप्त की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को कैबिनेट में स्थान देकर देश की राजनीति में भी उनके अनुभव का लाभ जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बिना पर्ची बिना खर्ची के गरीबों को नौकरी देने का कार्य किया है। मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा ने बुलंदियों को छूआ हैं।

गायत्री देवी ने कि मनोहर सरकार के कार्यकाल में व्यवस्था परिवर्तन, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, पारदर्शी प्रशासन और अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करते हुए, परिवार पहचान पत्र के जरिए 45 लाख परिवारों को 397 योजनाओं और सेवाओं का घर बैठे लाभ दिया गया। बीपीएल परिवार की वार्षिक आय सीमा एक लाख 20 हजार से बढ़ाकर एक लाख 80 हजार रुपये की गई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 2750 रुपये मासिक पूरे देश में सर्वाधिक की गई। हरियाणा में 2014 में लिंगानुपात 871 था जो आज बढ़कर 932 हो गया है। किसान निधि के माध्यम से किनानों के खाते मे सीधे पैसे डाले गए।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव

   

सम्बंधित खबर