तृणमूल अंचल अध्यक्ष के घर के सामने बम मिलने से सनसनी

कूचबिहार,11 जून (हि.स.)। जिले के तूफानगंज अंदरानफुलबाड़ी एक नंबर ग्राम पंचायत अंचल के तृणमूल अध्यक्ष राजकांतो वर्मा के घर के सामने से एक ताजा बम बरामद होने से इलाके में हड़कंप मचा गया।

घर में बम फेंकने का आरोप तृणमूल ने भाजपा पर लगाया है। हालांकि भाजपा ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। तृणमूल अध्यक्ष राजकांतो वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने उनके घर के सामने एक ताज़ा बम पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद उन्हें इसकी जानकारी दी गई। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बम को अपने कब्जे में लिया। तृणमूल नेता ने कहा कि भाजपा वालों ने उनके घर पर बम फेंका है। उन्होंने कहा कि थाने में भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी। वहीं, भाजपा नेता प्रशांत सूत्रधर ने कहा कि यह तृणमूल के अंदरूनी कलह का परिणाम है। भाजपा के लोगों को झूठे मामले में फ़साने की साजिश है। इस घटना में भाजपा का कोई हाथ नहीं है। तूफानगंज थाने की पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन

   

सम्बंधित खबर