ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, तीन घायल

खूंटी, 12 जून (हि.स.)।अड़की थाना क्षेत्र के राजा बाजार गम्हरिया के पास बुधवार को एक ट्रैक्टर ने बाइक को ठोकर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। घायलों में मंदरु टूटी, साद मुंडा और गोपाल मुंडा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक हूंठ में मंगलवार की रात आयोजित आर्केस्ट्रा देखकर घर लौट रहे थे। राजा बाजार गम्हरिया की करकरी नदी के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक को ठोकर मार दी। इससे तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर