आंतकी हमलों से पर्यटकों में आई कमी

कठुआ 14 जून (हि.स.)। जम्मू संभाग में लगातार आंतकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर में पर्यटकों में थोड़ी गिरावट आई है। दहशतगर्दो की वजह से बाहरी राज्यों से जम्मू कश्मीर में आने वाले पर्यटकों में भी खौफ है।

जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में दुकानदारों ने बताया कि आंतकवादी हमलों से पहले जम्मू कश्मीर में बाहरी राज्यों से काफी तादाद में पर्यटक आ रहे थे लेकिन रियासी हमले के साथ-साथ कठुआ डोडा आंतकी हमले के बाद यात्रियों में एकदम से कमी आना शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य से पर्यटक जब जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में प्रवेश करते हैं तो सबसे पहले जम्मू कश्मीर की सिम लेते हैं और हर एक सिम विक्रेता रोजाना 25 से 30 सिम कार्ड बेचते थे। लेकिन हमले के बाद अब मात्र 5 से 6 संख्या पहुंच गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाहरी राज्य से आने वाले यात्रियों में भी अब खौफ है। हालांकि जम्मू कश्मीर पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर वक्त तत्पर रहती हैं। जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में सबसे पहले वाहनों की जांच होती है उसके बाद रास्ते में भी जगह-जगह सुरक्षा मुस्तैद है। लेकिन हमले के बाद लोगों में थोड़ा बहुत खैफ बना हुआ है जिसकी वजह से पर्यटकों में भी काफी हद तक फर्क पड़ा है। वही जम्मू कश्मीर पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि डरने की कोई बात नहीं है, जम्मू कश्मीर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां उनकी सुरक्षा के लिए हर वक्त तत्पर हैं। गौरतलब हो कि जून महीने के अंतिम दिनों में श्री अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने वाली है जिसके लिए यूटी प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। लेकिन इस तरह की आंतकी गतिविधियों से यात्रा में भी काफी फर्क पड़ने के आसार दिख रहे हैं। आंतकवादियों का मकसद यात्रा को प्रभावित करना है लेकिन हमारे देश की सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/सचिन//बलवान

   

सम्बंधित खबर