विपक्षी दलों ने भाजपा के विरुद्ध षड़यंत्र रचकर खूब झूठ फैलाया : रणबीर गंगवा

नलवा हल्का के कार्यकर्ताओ की बैठक में लोकसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली बारे कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारियां निर्धारित की

हिसार, 16 जून (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा है कि लोकसभा चुनावों में समस्त विपक्षी दलों ने भाजपा के विरुद्ध षड्यंत्र रच कर खूब झूठ फैलाया, लेकिन फिर भी भाजपा गठबंधन की सरकार पूरे बहुमत से बनी। नलवा विधानसभा क्षेत्र से भी भाजपा को लगभग 53 हजार वोट मिले, जो गत विधानसभा चुनावों से 5 हजार अधिक है।

रणबीर गंगवा रविवार को भाजपा कार्यालय में नलवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में 20 जून को हिसार में होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली की तैयारियों, लोकसभा चुनावों के परिणामों की समीक्षा तथा आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि वंचितों की उन्नति और नौकरियों में पारदर्शिता प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद तथा जातिवाद से ऊपर उठकर सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की नीति के साथ सरकार गरीबों के कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

इसी का परिणाम है कि सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े वंचित वर्गों के लोगों के जीवन में सामाजिक और आर्थिक सुधार स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की कुशल सोच के चलते प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता सरकार के कल्याणकारी कार्यों पर मोहर लगाएगी और भाजपा के प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाएगी।

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता की नीति के चलते युवाओं का विश्वास सरकार के प्रति बहाल हुआ है और उन्हें आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं और यह भी सुनिश्चित करें कि सरकार ने जो वर्तमान में योजनाएं और कार्यक्रम चलाएं हैं, उनका लाभ सभी तक पहुंचे।

इस अवसर पर चेयरमैन ईश्वर मालवाल, अजय गावड़, डिप्टी मेयर जयवीर गुर्जर, भाजपा नेता घोलू गुर्जर, पिंकी शर्मा पार्षद, सियाराम सरपंच, मंडल अध्यक्ष भूप सिंह, अनवेश यादव, बलजीत फोगाट, ओमप्रकाश प्रसाद, दलवीर धीरनवास, रविंद्र रॉकी, नरेंद्र रोहिल, अनूप धनखड़, रीटा शर्मा, ओमपति, दर्शना रानी सहित हलके के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर