बेटे की हत्यारोपी पिता गिरफ्तार

फतेहाबाद, 17 जून (हि.स.)। जिले के टोहाना क्षेत्र के गांव कन्हड़ी में अपने 16 वर्षीय बेटे की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपित पिता दलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपित को हिसार जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से वारदात में प्रयोग किया गया लकड़ी का सेरूआ भी बरामद कर लिया है।

कन्हड़ी गांव निवासी मायादेवी के अनुसार उसका पति दलबीर सिंह शराब पीने का आदी है। इसी बात को लेकर घर में अक्सर क्लेश रहता है। शनिवार शाम को दलबीर सिंह और उनके बेटे 16 वर्षीय सचिन के बीच कहासुनी हो गई थी। उसने बीच बचाव कर दिया था। मायावती के अनुसार रात करीब 3 बजे उसके पति ने बेटा सचिन को मार डाला है। पुलिस ने किशोर की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आज आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कियाए जहां से उसे जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/अर्जुन/सुनील

   

सम्बंधित खबर