पलवल: नाबालिग लड़की से गैंग रेप, 3 युवकों ने किया अपहरण

पलवल, 17 जून (हि.स.)। पलवल में तीन युवक एक नाबालिग लड़की का रास्ते से अपहरण कर जंगल में लग गए उसे देसी पिस्तौल दिखाकर डराया। फिर तीनों से उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला का खुलासा तब हुआ, जबकि एक लड़के के साथ लड़की की अश्लील फोटो सामने आयी। आरोपी लड़के के परिजन माफी मांगने लड़की के घर गए तो परिजनों को पता चला। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।

हथीन थाना प्रभारी छत्रपाल ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दी शिकायत में कहा है कि वह ईट भट्टे पर मजदूरी करता है। एक जून को उसकी बेटी घर से उसका (अपने पिता का) खाना देने के लिए भट्टे पर आई थी। खाना देने के बाद जब उसकी बेटी वापस अपने घर लौट कर जा रही थी तभी रास्ते से इकलाश, साजिद व सलमान उर्फ काला ने उसकी बेटी पकड़ लिया। वे उसकी बेटी को सुनसान जगह ले गए और उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया।

व्यक्ति ने बताया कि दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने देसी कट्टा दिखाकर उसे धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे। उसकी लड़की की उम्र 14 वर्ष है। वह आरोपियों की धमकी से डर गई और किसी को कुछ नहीं बताया। इसी दौरान उसकी बेटी के साथ कोई अश्लील फोटो एक लड़के के पिता को मिल गई। आरोपी के माता-पिता उनके घर गलती मानने के लिए पहुंचे। तब तक लड़की के माता पिता को कुछ नहीं पता था।

उन्होंने अपनी बेटी से पूछा तो उसने पूरा मामला अपने परिजनों को बताया। बच्ची आरोपियों की धमकी से डरी हुई थी।इसके कारण उसने कुछ नहीं बताया। पुलिस जांच अधिकारी एसआई विनित ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर 16 जून को देर शाम इकलाश, साजिद व सलमान उर्फ काला के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (डी ए), 506 व 6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ गुरुदत्त/संजीव

   

सम्बंधित खबर