21 जून को हर मंडल में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : कटवाल

शिमला, 19 जून (हि.स.)। भाजपा हिमाचल में 21 जून को हर मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से 21 दिसम्बर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने 193 सदस्य देशों के समर्थन से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष विभिन्न प्रकार के योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

उन्होने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल के निर्देशानुसार इस वर्ष भी विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रत्येक मण्डल में योग के कार्यक्रम किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के लिए सभी जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक व मण्डल अध्यक्ष अपने-अपने मण्डल में इस कार्यक्रम के संयोजक होंगे। इस योग दिवस के कायक्रम के अंतर्गत प्रत्येक मंडल में 4 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा की सभी भाजपा नेता, 2022 विधानसभा के उम्मीदवार अपने अपने मंडलों में इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

संजीव कटवाल ने कहा कि भाजपा समस्त किसानों की ओर से पीएम मोदी का किसान सम्मान निधि की किश्त जारी करने ले लिए धन्यवाद भी करती है।

पीएम मोदी ने देश के 9.26 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खाते में डीबीटी के जरिये 20 हजार करोड़ रुपये अंतरित किए। उन्हें सम्मान और आय के नए साधन दोनों सुनिश्चित किए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील/उज्जवल

   

सम्बंधित खबर