मुख्यमंत्री योगी से केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ, 19 जून (हि.स.)। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राजधानी लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री की हाल में सम्पन्न चुनाव में लगातार बिना रूके और थके देशभर में प्रचार किए जाने पर सराहना की।

मुख्यमंत्री ने उन्हें एनडीए सरकार में एक बार फिर से मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी। दोनों के बीच इस दौरान स्वस्थ एवं विकास परक जन मुद्दों पर चर्चा की गई।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/आकाश

   

सम्बंधित खबर