शान्ता कुमार ने किया तीन पुस्तकों का विमोचन

शिमला, 20 जून (हि.स.)। सेवानिवृत मुख्याध्यापक जगदीश बाशल द्वारा लिखित दो पुस्तकों 'अप्पो दीपो भव' तथा 'आतिमक ज्योति' व सेवानिवतृत प्राध्यापिका सुमन शेखर की पुस्तक 'अब कल क्या होगा' का विमोचन हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के कर कमलों द्वारा यामिनी परिस्सर पालमपुर में किया गया।

इस अवसर पर शांता कुमार ने दोनों लेखकों को उनकी पुस्तकों के प्रकाशन के बधाई तथा तथा निरंतर साहित्य साधान में रत हरने की शुभकानाएं दी।

उल्लेखनीय है कि जगदीश बाशल थुरल के स्थाई निवासी हैं तथा गायत्री परिवार से जुडे हैं। इससे पूर्व भी इनकी दो पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। आज इनकी विमोचित दोनों पुस्तकें अप्पो दीपो भव व 'आतिमक ज्योति' प्ररेक प्रसंग का संकलन है जिसका संपादन सुमन शेखर सुमन ने किय है। जवकि ठाकुरद्वारा निवासी सुमन शेखर प्रसिद्व साहित्यकार हैं जिनकी इससे पहले 15 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। आज इनकी विमोचित पुस्तक 'अब कल क्या होगा' एक कहानी संग्रह है। इस मौके पर रमन सदू व विजय सिंह राणा भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील/उज्जवल

   

सम्बंधित खबर