राष्ट्रपति ने भर्तृहरि महताब को नियुक्त किया लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर

नई दिल्ली, 20 जून (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उड़ीसा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है।

प्रोटेम यानी अस्थाई स्पीकर नई लोकसभा चुने जाने पर सभी सांसदों को सदस्यता की शपथ दिलाते हैं।

कांग्रेस पार्टी ने महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाने पर आपत्ति जताई है। पार्टी नेता जयराम रमेश का कहना है कि यह पद सबसे वरिष्ठ सदस्य को दिया जाता है। आठ बार के दो सांसद होने के बावजूद सातवीं बार लोकसभा के लिए चुने गए महताब को सरकार द्वारा क्यों चुना गया है।

उल्लेखनीय है कि संसद का आगामी सत्र 24 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप/प्रभात

   

सम्बंधित खबर