माकपा महासचिव येचुरी ने नीट भ्रष्टाचार की कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की

कोलकाता, 20 जून (हि.स.)। नीट भ्रष्टाचार को लेकर माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने केंद्र पर निशाना साधा है। गुरुवार को कोलकाता में मीडिया से मुखातिब येचुरी ने कहा कि इस पूरे भ्रष्टाचार की कोर्ट की निगरानी में एसआईटी गठित कर जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच को कोई उचित दिशा नहीं मिलेगी। नीट भ्रष्टाचार की जांच के लिए कोर्ट के आदेश पर एक सीट का गठन किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार ने देश के भविष्य यानी छात्रों के साथ खिलवाड़ किया है। ऐसी घटनाएं उचित नहीं हैं।

सीताराम ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त किया जा रहा है। अनेक भ्रष्टाचार सामने आये हैं। इस तरह देश का भविष्य कभी नहीं बनेगा। इस शिक्षा प्रणाली को बदला जाना चाहिए। क्या आप बता सकते हैं कि हमारे देश की आने वाली पीढ़ी इन सबसे क्या सीख रही है?

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने नीट की परीक्षा रद्द कर उसमें भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा/प्रभात

   

सम्बंधित खबर