राज्यपाल कलराज मिश्र को बीमा लोकपाल ने सौंपा वर्ष 2023-24 का वार्षिक प्रतिवेदन

जयपुर, 20 जून (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र को जयपुर में गुरुवार को बीमा लोकपाल राजस्थान का वर्ष 2023-24 का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा गया। बीमा लोकपाल राजीव दत्त शर्मा ने बीमा लोकपाल कार्यालय से संबन्धित गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी।

रिपोर्ट में बताया गया कि राजस्थान बीमा लोकपाल कार्यालय में वर्ष 2023-24 में 2308 बीमा से संबन्धित शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 1482 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। शेष 826 कार्यवाही योग्य नहीं थी। इन शिकायतों में से 588 शिकायतें जीवन बीमा से जुड़ी प्राप्त हुई जिसमें 276 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष कार्यवाही योग्य नहीं थी। 386 शिकायतें सामान्य बीमा के संबंध में थी जिसमें 188 दावों का निस्तारण किया गया। साथ ही 1334 स्वास्थ्य बीमा से जुड़ी थी, जिसमें 1018 का निस्तारण किया गया। इस वर्ष विभिन्न प्रकार बीमा से जुड़ी शिकायतों में 20.77 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन जयपुर केंद्र का 31 मार्च 2024 तक शिकायतों का निस्तारण शत-प्रतिशत रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर