कोसारटेडा जलाशय में मत्स्य पालन और मत्स्याखेट हेतु प्रस्ताव आमंत्रित

जगदलपुर, 21 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य विभाग के अधीनस्थ जलाशयों को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु 10 वर्ष के लिए पट्टे पर देने के लिए जिला बस्तर के कोसाटेडा जलाशय में मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु प्रस्ताव 5 जुलाई तक आमंत्रित किया गया है। जलाशय को पट्टे पर लेने के इच्छुक समिति-समूह अपना आवेदन 05 जुलाई 2024 तक कार्यालय उप संचालक मछली पालन जिला बस्तर जगदलपुर में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं।

चयन की पात्रता एवं शर्ते-पट्टा आबंटन हेतु प्राथमिकता कम पंजीकृत मछुआरा सहकारी समिति एवं मछुआ समूह। स्थानीय महिला स्व सहायता समूह। ऐसे मछुआ व्यक्ति- बेरोजगार युवा जो मछली पालन में डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर हो। ऐसे क्षेत्र जहां वर्ष 1965 या उसके पश्चात मकान, भूमि आदि खूब में आने के कारण कोई परिवार विस्थापित हो गये हो, ऐसे व्यक्तियों-परिवारों या उनके समूह-समिति को संबंधित जलक्षेत्र में पट्टे पर दिये जाने हेतु प्राथमिकता दी जावेगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय उप संचालक मछली पालन जिला बस्तर जगदलपुर में सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे / गेवेन्द्र

   

सम्बंधित खबर