(अपडेट) एक लाख के इनामी सहित नौ हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार

बीजापुर /रायपुर, 21 जून (हि.स.)। बीजापुर पुलिस ने सर्चिंग के दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों से नौ माओवादियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए माओवादियों में एक लाख के इनामी माओवादी सहित कई हार्डकोर माओवादी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आए कुछ नक्सली आईईडी लगाने के मास्टरमाइंड हैं। सभी नक्सलियों को पूछताछ के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया है।

बीजापुर पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान फोर्स उसूर थाना इलाके में पहुंची थी।उसी दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक साथ 9 नक्सलियों की गिरफ्तारी की गई है। उसूर थाना इलाके से एक लाख के इनामी नक्सली उसूर एलओएस का सदस्य भी इनमें शामिल है।जो कि कई संगीन अपराधों में शामिल रहा है।पकड़े गए सभी नक्सली हार्डकोर माओवादी बताएं गए हैं। पकड़े गए नक्सलियों के पास से विस्फोटकों के साथ टिफिन बम, स्पाइक, स्पीलिंटर, जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर बरामद किये गए हैं।पकड़े गए सभी नक्सलियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर