गुरुग्राम: कंपनी में ही बस के नीचे आकर कर्मचारी की मौत, साथियों ने काटा बवाल

-बस में की तोडफ़ोड़, घटना के तुरंत बाद बस का ड्राइवर हुआ फरार

गुरुग्राम, 22 जून (हि.स.)। सेक्टर-35 स्थित पदमिनी वीएनए कंपनी के कर्मचारी की कंपनी परिसर में ही बस के नीचे आकर मौत हो गई। इसके विरोध में कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दुर्घटना में मारे गए कर्मचारी मोनू के साथ ने जानकारी दी कि वह पदमिनी वीएनएस कम्पनी सेक्टर-35 गुरुग्राम में काम करता है। शनिवार की सुबह की शिफ्ट में कम्पनी में अपनी ड्यूटी के लिए आया था। सुबह 8.20 बजे कम्पनी की बस कम्पनी के कर्मचारियों को लेकर आई। उस बस में से सभी कर्मचारी उतर गए। कर्मचरी मोनू (24) निवासी आगरा उत्तर-प्रदेश भी उसी बस में से उतरा। शिकायतकर्ता ने कहा कि मोनू उसके पास आ रहा था। तभी अचानक बस के चालक द्वारा लापरवाही से बस को पीछे की तरफ तेज गति में चला दिया। इसकी चपेट में मोनू आ गया। वह नीचे गिर गया और बस का टायर मोनू के ऊपर चढ़ गया। इस कारण से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद बस चालक वहां से भाग गया।

इस दुर्घटना को लेकर साथी कर्मचारियों ने जमकर बवाल काटा। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उपायुक्त दक्षिण सिद्धांत जैन भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान कर्मचारी काफी भड़क़े हुए थे। उन्होंने बस में भी जमकर तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया। घटनास्थल पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलवाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। पुलिस ने मृतक मोनू के साथी की शिकायत पर आरोपी बस चालक पर केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा मृतक मोनू का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण सिद्धांत जैन ने बताया कि बस की टक्कर मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी बस चालक की पहचान की जा चुकी है। उसे काबू करने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमों को लगाया गया है। आरोपी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ईश्वर/संजीव

   

सम्बंधित खबर