गुरुग्राम: मात्र 8 घंटे में गरीब परिवार को बनाकर दिए रसोई व शौचालय

-शाह सतनाम जी ग्रीन एस. वेलफेयर विंग के करीब 50 सदस्यों ने की सेवा

-परिवार ने जताया पूज्य गुरूजी व संगत का आभार

गुरुग्राम, 25 जून (हि.स.)। स्वार्थ के इस दौर में नि:स्वार्थ भाव से काम करने की समाज में प्रेरणा बने हुए हैं एमएसजी मानवता भलाई केंद्र के सेवादार। दीन-दुखियों, बीमारों की दवा, राशन, खाना आदि देकर नियमित तौर पर सेवा तो ये सेवादार कर ही रहे हैं। साथ में अति गरीबों को आशियाने बनाकर देने की भी बड़ी सेवा ये सेवादार करने में पीछे नहीं रहते। ऐसे ही एक गरीब परिवार को शाह सतनाम जी ग्रीन एस. वेलफेयर विंग के सेवादारों ने किचन व शौचालय बनाकर दिया है।

पूज्य गुरूजी संत डा. राम रहीम सिंह जी इंसा की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए बोहड़ाकलां ब्लॉक की साध-संगत को एक अति जरूरतमंद बहन सुनीता पुत्री टेकचंद निवासी गांव बोहड़ाकलां जिला गुरुग्राम के घर रसोई व शौचालय ना होने के बारे में पता चला। संगत की ओर से चर्चा करके उनकी मदद करने का निर्णय लिया गया। बोहड़ाकलां ब्लॉक प्रेमी सेवक जगदीश इंसा के नेतृत्व में काफी संख्या में संगत सुनीता पुत्री टेकचंद के घर पहुंची और उनके घर रसोई व शौचालय बनाने का काम शुरू किया। करीब 8 घंटे में ही मानवता भलाई केंद्र डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने उत्साह से काम करते हुए उनकी रसोई व शौचालय तैयार कर दिया। इस दौरान 85 मेंबर सतीश इंसा, 85 देवकरण इंसा, अजीत इंसा, सुनीता इंसा, प्रेमी सेवक फर्रूखनगर राजेंद्र इंसा, ओमपाल इंसा, सुरेश इंसा, प्रेमी सेवक बोहड़ा शीतल इंसा, राज मिस्त्री दलीप इंसा, पप्पू इंसा, ललित इंसा, बीसराम इंसा, मूर्ति इंसा, संतोष इंसा, सुनीता, अनीता, पूनम आदि ने यह कार्य पूर्ण किया।

रसोई व शौचालय बनाने में सेवा की। सभी सेवादारों ने इस तरह से नि:स्वार्थ सेवाओं के लिए पूज्य गुरूजी संत डा. राम रहीम सिंह जी इंसा की पावन शिक्षाओं को श्रेय दिया। उनकी दी हुई शिक्षा का ही यह असर है। सेवादारों ने कहा कि किसी की निंदा, किसी का बुरा करने, सोचने की बजाय संगत लोगों की सेवा करके खुश होती है।

हिन्दुस्थान समाचार/ईश्वर/संजीव

   

सम्बंधित खबर