भूमि विवाद में एसिड अटैक, 3 गंभीर रूप से झूलसे

नवादा ,26 जून (हि.स.)। जिले में नेमदारगंज थाना क्षेत्र के भनैल लोदीपुर गांव में बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार के तीन लोगों पर एसिड से हमला किया गया है। इलाज कर रहे चिकित्सक एसिड की पुष्टि करते हुए हालत गम्भीरर बताया है।। घटना में एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हुए हैं। झुलसे लोगों में सुगिया देवी, राजीव कुमार एवं अरविंद कुमार शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग जख्मी हुए थे। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी एक पक्ष के लोग सदर अस्पताल से इलाज करा कर घर लौटे ही थे। तभी दूसरे पक्ष ने उनके उपर तेजाब से हमला कर दिया। हमले में एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल सुगिया देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि राजीव एवं अरविंद कुमार को निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया है।

पीड़ित परिवार के संजीत कुमार ने बताया कि महज दो फीट जमीन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष पर तेजाब से हमला कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि सही तरीके से वैज्ञानिक जांच कर कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर