मुख्यमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को दी बधाई

देहरादून, 26 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि कोटा (राजस्थान) लोकसभा क्षेत्र से सांसद ओम बिरला को लगातार दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव का लाभ सदन व सांसदों को मिलेगा एवं आपके कुशल नेतृत्व में सदन की कार्यवाही व्यवस्थित व सुगम रूप से संचालित होगी और हमारे देश का महान लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/सत्यवान/सुनील

   

सम्बंधित खबर