ये तो तानाशाही है- सुनीता केजरीवाल

नई दिल्ली, 26 जून (हि.स.)। दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल की गिरफ्तार के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ‘एक्स’ पोस्ट कर कहा कि ये तानाशाही है, इमरजेंसी है।

सुनीता केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा “20 जून अरविंद केजरीवाल को बेल मिली। तुरंत ईडी ने स्टे लगवा लिया। अगले ही दिन सीबीआई ने आरोपित बना दिया और आज गिरफ़्तार कर लिया। पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाये। ये क़ानून नहीं है। ये तानाशाही है, इमरजेंसी है।”

हिन्दुस्थान समाचार/ अश्वनी/जितेन्द्र

   

सम्बंधित खबर