अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू की मां का निधन

इटानगर, 26 जून (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू की मां का बुधवार को निधन हो गया। वह उम्रजनित बीमारियों से पीड़ित थीं।

उनका टोमो रीबा इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज में इलाज चल रहा था। उनके निधन पर कई लोगों ने शोक जताया है।

हिन्दुस्थान समाचार/तागू/श्रीप्रकाश/सुनीत

   

सम्बंधित खबर