नई दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले धामी, दी बधाई

देहरादून, 26 जून (हि.स.)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) से भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने जेपी नड्डा को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं राज्यसभा में सदन के नेता का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्हें हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए।

हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर