हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक

नई दिल्ली, 26 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में आज कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ महासचिव वेणु गाेपाल और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे। बैठक में हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष सुरजभान सिंह और रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी शामिल हुए। कांग्रेस ने साेशल मीडिया एक्स पर बुधवार 26 जून को यह जानकारी साझा की।

यह बैठक हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरी बार आहूत हुई है। चूंकि, हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस काफी सक्रिय हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस मुख्यालय में इस दूसरी बैठक में हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। कई मायने में यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को आयोजित हुई इस बैठक से एक दिन पहले चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में संभावित उम्मीदवारों से चर्चा की थी। इस बैठक में इन मुद्दों को भी रखा गया। हरियाणा में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई किरण चौधरी भी कांग्रेस के लिए चुनौती बनी हुईं हैं, इस विषय पर भी चर्चा हुई।

हिन्दुस्थान समाचार/ बिरंचि सिंह/रामानुज

   

सम्बंधित खबर