कछार में 900 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

कछार (असम), 26 जून (हि.स.)। कछार में 900 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज सोशल मीडिया के जरिए बताया कि असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और कछार पुलिस द्वारा चलाए गए एक सफल मादक पदार्थ विरोधी संयुक्त अभियान में सिलचर में एक वाहन को रोका गया। वाहन से 4.5 करोड़ रुपए मूल्य की 900 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

हेरोइन को पड़ोसी राज्य से लाया जा रहा था। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने इसे अच्छा काम करार देते हुए असम पुलिस टीम से कहा, आइए इस खतरे का डटकर मुकाबला करें और अपने युवाओं की रक्षा करें।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर