राज्यपाल से मिलकर अफसरों ने दी कानून व्यवस्था की जानकारी

नैनीताल, 26 जून (हि.स.)। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट सेवानिवृत्त जनरल गुरमीत सिंह से बुधवार को नैनीताल राजभवन में कुमाऊं परिक्षेत्र के डीआईजी डॉ. योगेंद्र रावत ने शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल ने उनसे कुमाऊं मंडल की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल ने इसके बाद जिलाधिकारी नैनीताल वंदना और एसएसपी पीएन मीणा से भी जिले के विभिन्न समसामयिक विषयों और कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. नवीन जोशी/दधिबल

   

सम्बंधित खबर