वाराणसी में बीमार विधायक नील रतन से मिले सिक्किम के राज्यपाल

वाराणसी, 26 जून (हि.स.)। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य बुधवार को लंबे समय से बीमार चल रहे सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल 'नीलू' से मिले। राज्यपाल ने विधायक के रखौना खजुरी स्थित आवास पर पहुंचकर उनका हाल-चाल लिया। विधायक की बेटी अदिति पटेल से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां ली। विधायक के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह गौतम, रामशकल पटेल, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित',किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, जिला महामंत्री सुरेंद्र पटेल आदि भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

   

सम्बंधित खबर