हिसार कालेज का नाम बदला

चंडीगढ़, 27 जून (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने एक आदेश जारी करके हिसार में चल रहे गर्वमेंट कालेज का नाम बदल दिया है।

उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार अब गर्वमेंट कालेज हिसार का नाम गौरक्षनाथ जी गर्वमेंट कालेज हिसार होगा।

इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक कार्यक्रम के दौरान ऐलान किया था, जिसे उच्चतर शिक्षा विभाग ने अब पूरा कर दिया है। इसी सत्र से कालेज का बदला हुआ नाम लागू होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/दधिबल

   

सम्बंधित खबर