इतिहास के पन्नों में 28 जूनः आपातकाल प्रेस के लिए भी काला अध्याय

देश-दुनिया के इतिहास में 28 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। वैसे भारत के राजनीतिक इतिहास में जून का पूरा महीना आपातकाल के लिए सदियों तक याद रखा जाएगा। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 25 जून, 1975 को आपातकाल की घोषणा के दो दिन के भीतर ही राजनीतिक विरोधियों और आंदोलनकारियों की गतिविधियों पर तो पहरा बिठा ही दिया गया। अगले दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐसा पहली ऐसा हुआ, जब सरकार ने प्रेस पर प्रतिबंध लगा दिए।

आलम यह था कि समाचार पत्रों में छपने वाली खबरों को सेंसर किया जाने लगा और अखबार छापने से पहले सरकार की अनुमति लेने की बंदिश लगा दी गई। आपातकाल के दौरान 3801 समाचार-पत्रों के डिक्लेरेशन जब्त कर लिए गए। 327 पत्रकारों को मीसा में बंद कर दिया गया और 290 अखबारों के विज्ञापन बंद कर दिए गए।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1651: पोलैंड और यूक्रेन के बीच बेरेस्तेको युद्ध शुरू।

1776: अमेरिका की जीत के साथ सुलीवन द्वीप युद्ध समाप्त।

1838: विक्टोरिया इंग्लैंड की महारानी बनीं।

1846: एडोल्फ सैक्स ने वाद्य यंत्र सेक्सोफोन को पेटेंट कराया।

1857: नाना साहेब ने बिठूर में स्वयं को पेशवा घोषित कर अंग्रेजों को भारत से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

1894: श्रम दिवस पर अमेरिका में आधिकारिक अवकाश घोषित।

1902: अमेरिकी संसद ने स्पूनर कानून पारित कर राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को कोलंबिया से पनामा नहर के अधिग्रहण का अधिकार दिया।

1914: ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड और उनकी पत्नी सोफी की साराजेवो में हत्या। यह घटनाक्रम प्रथम विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण बना।

1919ः वर्साय संधि पर हस्ताक्षर।

1950: कोरिया युद्ध में वामपंथियों के प्रति नरम रुख रखने के संदेह में करीब एक से दो लाख लोगों की बोडो लीग नरसंहार में हत्या। ।

1975: भारत में आपातकाल के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में केंद्र ने स्वतंत्रता के बाद सबसे कठोर प्रेस सेंसरशिप लागू किया।

1981ः चीन ने कैलाश और मानसरोवर का रास्ता खोला।

1981: तेहरान में भीषण बम विस्फोट। इस्लामिक रिपब्लिकन पार्टी के 73 पदाधिकारी मारे गए।

1986: मिजो नेशनल फ्रंट के साथ समझौता। लाल डेंगा मिजोरम के मुख्यमंत्री बने।

1986: केंद्र सरकार ने अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का कानून बनाया।

1995: बाघों को शिकारियों से बचाने और उन्हें आश्रय देने के लिए मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट घोषित किया गया।

1996: भारत ने फिलिस्तीनी नियंत्रण वाले गाजा सिटी में अपना मिशन खोला।

1999ः रूमानिया ने रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।

2003ः इजराइल-फिलिस्तीन पश्चिम एशिया में खून-खराबा रोकने पर सहमत।

2004ः अमेरिकी गठबंधन सेना ने इराक की अंतरिम सरकार को संप्रभुता सौंपी।

2005ः रूस ने ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा की।

2008ः वेतन आयोग ने पत्रकार और गैरपत्रकार कर्मचारियों को आठ जनवरी, 2008 को मूल वेतन पर 30 प्रतिशत की अंतरिम राहत देने की सिफारिश की।

2010ः मिदनापुर में हावड़ा-कुर्ला लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त। 149 यात्रियों की मौत और 100 से अधिक घायल।

जन्म

1883ः हिन्दी समाचार पत्र आज के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रांतिकारी शिवप्रसाद गुप्त।

1960ः भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ प्रहलाद सिंह पटेल।

1976ः भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा।

निधन

1972ः प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी.सी. महालनोबिस।

2012ः प्रसिद्ध साहित्यकार और उपन्यासकार अमर गोस्वामी।

महत्वपूर्ण दिवस

-पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की जयंती

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद

   

सम्बंधित खबर