युवक का पेड़ पर फंदे से लटकता शव बरामद

जलपाईगुड़ी, 27 जून (हि.स.)। फुलबाड़ी दो नंबर ग्राम पंचायत के पुटीमारी संलग्न बांग्लाबस्ती इलाके से एक युवक का गुरुवार को घर के बगल में पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया है। मृतक युवक का नाम राम प्रसाद (28) है।

सूत्रों के अनुसार, राम प्रसाद राजमिस्त्री का काम करता था। घर पर उनके माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। राम लगभग हर दिन शराब पीने का आदी था। बुधवार रात भी राम प्रसाद नशे की लत में घर लौटा था। जिसे लेकर हंगामा हुआ था। आज सुबह परिवार वालों को राम प्रसाद का पेड़ पर लटका पाया। इसकी सूचना एनजेपी थाने की पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर