राज्यपाल के लिए ममता ने किया आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल, कहा : महिलाएं जाने से घबड़ाती हैं

कोलकाता, 27 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राज्यपाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने गवर्नर डॉक्टर सी.वी. आनंद बोस को दुष्टू कहा है और यह भी दावा किया है कि महिलाएं राजभवन जाने से डरती हैं। उन्होंने राज्य सरकार के सचिवालय नवान्न से सवाल उठाया कि उनकी पार्टी के विधायकों को शपथ ग्रहण के लिए राजभवन क्यों जाना होगा? खासकर तब जब ''राजभवन में लड़कियां वहां जाने से डरती हों!

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के साथ पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों बराहनगर और वामनगोला में हुए उपचुनाव में तृणमूल के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। बराहनगर से सायंतिका बनर्जी और वामनगोला से रेयात हुसैन जीते हैं। चुनाव परिणाम के करीब तीन हफ्ते गुजर जाने के बाद भी विधायकों को शपथ नहीं दिलाया गया है।

राज्यपाल ने कह दिया है कि उन्हें राजभवन में शपथ पाठ करना होगा। दूसरी ओर विधायक विधानसभा में राज्यपाल के आने की मांग करते हुए धरने पर बैठे हैं। इसी पर गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टिप्पणी की है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

   

सम्बंधित खबर