सिरसा: कांग्रेस पार्टी की सरकार में गरीब, किसान, मजदूर का होगा कल्याण: प्रो. हरजवंत सिंह

सिरसा 27 जून (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष प्रोफेसर हरजवंत सिंह रानिया में घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान के तहत ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। हरजवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कुमारी सैलजा के बनने के बाद ही गरीबों का भला हो सकता है। हरियाणा में पूर्व में कांग्रेस की सरकार में गरीबों को सौ-सौ गज के प्लाट दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि मौजूदा गठबंधन की सरकार ने लोगों के कल्याणयार्थ ऐसी कोई योजना नहीं बनाई है। जो कांग्रेस पार्टी की योजनाएं लोकहितकारी थी उन्हें भी खत्म करने का काम किया है। उन्होंने ने कहा कि यह जुमलेबाजों की सरकार है और इसमें जितनी भी घोषणाएं की गई सब झूठी निकली। आज तक लोगों के बैंक खाते में 15 लाख रुपए नहीं आए हैं। गठबंधन सरकार ने बुढ़ापा पैंशन 5 हजार रुपए प्रतिमाह करने का वादा किया था, वह भी पूरा नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि अब की बार हरियाणा की जनता फिर से कुमारी सैलजा जी के राज को लाना चाहती है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का राज बनने पर पिछड़े, दलित व रोजगार से वंचित युवाओं के कल्याणयार्थ नीतियां बनाई जाएगी। इस बार कांग्रेस की सरकार बनते ही सौ-सौ गज के प्लाट व साथ में मकान बनाकर दिए जाएगें। आज प्रदेश में सिलेंडर के दाम बहुत ज्यादा वसूले जा रहे हैं। जोकि बहुत ज्यादा है। इससे रसोई का बजट बिगड़ गया है।

गृहणियों को राहत देने के लिए रसोई गैस सिलेंडर तीन सौ रुपए में हर महीनें एक परिवार को दिया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस सरकार में प्रत्येक घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी। बिजली सरचार्ज खत्म किया जाएगा। लोगों का बिजली बिल जीरो आएगा। प्रदेश की गठबंधन सरकार बिजली बिलों के नाम पर लोगों का शोषण कर रही है। लोगों से सरचार्ज लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुर्जुगों को 6 हजार रुपए पैंशन प्रतिमाह दिया जाएगा। इसलिए मेरा सब से आहन है कि धर्म, जातपात की राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें।

हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/संजीव

   

सम्बंधित खबर