सिरसा: कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई विधायक ने भाजपाईयों पर लगाए आरोप

सिरसा 27 जून (हि.स.)। गौरीवाला में पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता पर हथियारबंद लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावर हथियारों से लैस थे। जिनमें से कुछ ने मुंह ढाप रखे थे। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। गुरुवार को घायल युवक को उपचार के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि हमलावर भाजपा के कार्यकर्ता है।

जानकारी के अनुसार घायल सौरव रतिवाल तथा गांव के ही रवि देवर्थ के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। सौरभ उनके घर आया था ताकि मामला पंचायत में मामला निपट जाए। उसने रवि देवर्थ को कॉल करके पंचायत में बुलाया था, लेकिन वहां नहीं आया। घायल ने बताया कि वह वाला पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान में खड़ा था। इसी दौरान रवि देवर्थ तथा अन्य ने दुकान में घुसकर उसे पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे लाठी डंडों से पूरी तरह से घायल कर दिया गया। बाद में आरोपित मौके पर फरार हो गए। इसके बाद उसे उपचार के लिए गोरीवाला पीएचसी में भेजा गया। वहां से उसे चौटाला रेफर कर दिया गया। चौटाला से डबवाली फिर सिरसा रेफर कर दिया गया। सौरव के कई जगह पर फ्रैक्चर आया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद डबवाली के कांग्रेस विधायक अमित सिहाग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि गांव गोरीवाला में कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट की वो निंदा करते है। वहीं उन्होंने लिखा कि यह चरम रही गई कानून व्यवस्था का उदाहरण है।पुलिस से की कार्रवाई की मांग ऐसा प्रतीत होता है कि इस प्रकार के असामाजिक तत्वों को कानून का किसी भी तरह का डर नहीं है। उन्होंने कहा कि शासन में प्रशासन से मांग करता हूं कि इन ऐसा सामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मामले को लेकर गोरीवाला थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि घायल के बयान लेने के लिए पुलिस अस्पताल में पहुंची हुई है। शीघ्र ही हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/संजीव

   

सम्बंधित खबर