डॉ. मैत्रेयी को पितृशोक, कूटा-एलुमिनी सेल ने जताया शोक

नैनीताल, 27 जून (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में वानिकी एवं पर्यावरण विभाग में कार्यरत डॉ. मैत्रीय नारायण के पिता राजेंद्र नारायण का 68 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट किया गया।

कूटा यानी कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ एवं एलुमनी सेल यानी पूर्व छात्रों की संस्था के अध्यक्ष डॉ. बीएस कालाकोटी, उपाध्यक्ष डॉ. एसएस सामंत, महासचिव, प्रो. ललित तिवारी, कूटा के महासचिव डॉ. विजय कुमार, उपाध्यक्ष प्रो. नीलू लोधियाल डॉ. दीपक कुमार, उपसचिव डॉ. संतोष कुमार, डॉ. दीपाक्षी जोशी डॉ. दीपिका गोस्वामी, प्रो. अनिल बिष्ट, डॉ. उमंग सैनी, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. सीमा चौहान, डॉ. दीपिका पंत, डॉ. नागेंद्र शर्मा, डॉ. युगल जोशी, डॉ. रितेश साह व डॉ. नंदन मेहरा आदि ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. नवीन जोशी/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर