प्रखंड स्तरीय 63वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

खूंटी, 27 जून (हि.स.)। प्रखंड संसाधन केंद्र खूंटी के तत्वावधान में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय 63वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता स्थानीय आरसी फुटबॉल मैदान, लोयोला हॉस्टल ग्राउंड और लोयोला स्कूल मैदान में शरू हुई। अंडर 15 बालक और अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग के मैच गुरुवार को खेले गए।

तीनों ग्रुप में 24 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। अंडर 15 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय अनिगड़ा ने आरसी बालक मध्य विद्यालय खूंटी को 3-0 से पराजित किया और विजेता बनने का गौरव हासिल किया, वहीं अंडर 17 बालिका वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय अनिगड़ा ने जयपाल सिंह उच्च विद्यालय अलाैंंदी को 3-9 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

अंडर 17 बालक वर्ग में जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खूंटी की टीम घाघरा को 3-2े से पराजित कर विजेता बनी। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी, प्रखंड प्रमुख छोटराय मुंडा, बीसा सूत्री उपाध्यक्ष शंकर सिंह मुंडा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी खूंटी धीरेंद्र कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार राम, अनीता लकड़ा, आरसी बालक स्कूल के फादर बेनेदिक्त बारला, लोयोला इंटर कॉलेज के फादर विमल मिंज, खूंटी जिले के शारीरिक शिक्षा शिक्षक मो रियाज आलम, चंद्रदेव सिंह जोलेन टोपनो, अमृता कुमारी, नीरज साहू, सिकंदर पुरान, सहायक शिक्षक अनीता नाग, जेसी नाग, प्रवीण एक्का, घमेश्वर कश्यप ने अपनी योगदान दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर