इतिहास के पन्नों में 29 जूनः कोई नहीं भूल सकता पीसी महालनोबिस को

देश-दुनिया के इतिहास में 29 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है।यह तारीख सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति तैयार करने में सांख्यिकी के महत्व के बारे में जन जागरुकता पैदा करने के वास्ते बेहद खास है। भारत में प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मकसद रोजाना की जिंदगी और योजना एवं विकास की प्रक्रिया में सांख्यिकी के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह दिवस भारत के प्रख्यात सांख्यिकीविद दिवंगत प्रशांत चंद्र (पीसी) महालनोबिस की जन्मतिथि (29 जून, 1893) के अवसर पर मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1613 : शेक्सिपयर का लंदन स्थित ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त।

1757 : क्लाइव ने मुर्शीदाबाद में प्रवेश किया और मीर जाफर की बंगाल, बिहार और ओड़िशा के नवाब के तौर पर तख्तपोशी की।

1888 : शास्त्रीय संगीत की पहली (ज्ञात) रिकॉर्डिंग की गई।

1913 : यूनान, सर्बिया मोंटे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गाारिया का युद्ध शुरू हुआ, जो दूसरे बाल्कन युद्ध के नाम से जाना जाता है।

1932 : सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।

1974 : सेशेल्स द्वीपसमूह को स्वतंत्रता मिली।

1997 : विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता।

2000ः सिएरा लियोन में रिवॉल्यूशनरी युनाइटेड फ़्रंट के विद्रोहियों ने बंधक बनाए गए 21 भारतीय शांति सैनिकों को रिहा किया।

2000ः विश्व की प्रमुख कंपनी आईबीएम ने विश्व का सबसे तेज कम्प्यूटर निर्मित किया।

2004ः पूर्वी एशिया सम्मेलन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति।

2005ः भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता।

2007 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए।

2008ः अमेरिकी राष्ट्रपति ने कैलिफोर्निया के जंगलों में आग प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल लागू करने की घोषणा की।

2011ः एक अध्ययन में कहा गया दुनिया के प्रमुख विकसित एवं विकासशील देशों में भारतीय महिलाएं सर्वाधिक तनाव में रहती हैं।

2011ः मानव तस्करी की निगरानी सूची से भारत को बाहर किया गया।

जन्म

1861ः हिन्दी के प्रथम तिलिस्मी लेखक देवकी नन्दन खत्री।

1893ः प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पीसी महालनोबिस।

निधन

1961ः भारत के प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह।

1988ः राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी।

2016ः भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार केजी सुब्रह्मण्यम।

महत्वपूर्ण दिवस

-राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस।

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद

   

सम्बंधित खबर