हिसार : सेवानिवृत्ति पर त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश

हिसार, 28 जून (हि.स.)। गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा सुरेन्द्र सरदाना, इलेक्ट्रीशिन व रमेश चन्द्र त्रिपाठी की सेवानिवृत्ति पर सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों से त्रिवेणी लगवाकर उनको विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता संघ के प्रधान विपिन वधवा ने की जबकि संचालन महासचिव संदीप झुरिया ने किया।

सम्मारोह को सम्बोधित करते हुए संघ के प्रधान विपिन वधवा ने कहा कि दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान सच्ची लग्न, निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य किया है। कर्मचारियों द्वारा अनेक विभागों में सेवाएं दी गईं। विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी दोनों कर्मचारियों के स्वस्थ भविष्य की कामना करते हैं। महासचिव संदीप झूरिया ने बताया कि सुरेन्द्र सरदाना इलेक्ट्रीशिन के पद पर 1995 से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुरेन्द्र सरदाना वर्ष 2012 में नियमित हुए और विश्वविद्यालय के वर्क्स डिर्पाटमैंट में कार्य किया। उन्होंने बताया कि रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने वर्ष 2006 में सेवादार के पद पर ज्वाइन किया।

प्रेस सचिव मुकेश तंवर ने बताया कि गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण ने इस बार सेवा सम्मान में प्रत्येक कर्मचारी की सेवानिवृत्ति पर एक पौधा लगाने का निर्णय लेते हुए फार्मेसी विभाग के पास त्रिवेणी लगाई। इस अवसर पर संघ के उप प्रधान दीपक जांगड़ा, सह सचिव सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमारी शर्मा, राजेश कुमार, गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के पूर्व प्रधान देश राज वर्मा, चरणदास अठवाल, महासचिव पुनीत खुराना, हरपाल, धीरजा, दलिप सिंह, राकेश चन्द्र नेहरा, संदीप पंघाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/सुमन

   

सम्बंधित खबर